मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार और उप-निरीक्षक (SI) संवर्ग के 500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। स्नातक पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 27-10-2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10-11-2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 10-11-2025
- परीक्षा तिथि: 09-01-2026 से प्रारम्भ
- एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से पहले
Application Fee
- अनारक्षित उम्मीदवार: ₹ 500/- 5
- SC / ST / OBC / EWS (केवल म.प्र. के मूल निवासी): ₹ 250/-
- कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क: ₹ 60/-
- रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क: ₹ 20/-
आयु सीमा (Age Limit) – 10-11-2025 तक
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु:
- अनारक्षित पुरुष (म.प्र. एवं अन्य राज्य): 33 वर्ष
- सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार (केवल म.प्र. निवासी): 38 वर्ष
- आरक्षित श्रेणी पुरुष (SC/ST/OBC, केवल म.प्र. निवासी): 38 वर्ष
- आयु में छूट: नियमानुसार अतिरिक्त छूट।
पद का विवरण और कुल पद (Vacancy Details and Total Posts)
कुल पद: 500
पद का नाम (Post Name) | योग्यता (Eligibility) | पदों की संख्या |
सूबेदार | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या समतुल्य। | 28 |
उप निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल) | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या समतुल्य (केवल पुरुष)। | 95 |
उप निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी – विसबल के अलावा) | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या समतुल्य। | 377 |
Syllabus
परीक्षा दो चरणों में होगी: प्रारंभिक और मुख्य।
- प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक, 2 घंटे): इसमें सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दों से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें कोई ऋणात्मक अंकन नहीं होगा।
- मुख्य परीक्षा (दो प्रश्नपत्र, प्रत्येक 300 अंक, 2-2 घंटे):
- प्रश्नपत्र I: सामान्य अध्ययन (इतिहास, भारतीय समाज, शासन, संविधान, राजनीति)।
- प्रश्नपत्र II: सामान्य अध्ययन (करेंट अफेयर्स, प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, पर्यावरण, तर्क एवं अंकों की व्याख्या)।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- चरण 1: प्रारंभिक लिखित परीक्षा (क्वालिफाइंग)।
- चरण 2: मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (100 अंक), और साक्षात्कार (50 अंक)।
- अंतिम मेरिट सूची: मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
- उम्मीदवार 27-10-2025 से 10-11-2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने से पहले, कृपया भर्ती की पूरी अधिसूचना (Notification) को ध्यान से पढ़ें।
- आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर, हस्तलिपि, 8वीं/10वीं/12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र आदि) स्कैन करके संलग्न करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फाइनल सबमिट करने से पहले अपने आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन (Preview) अवश्य करें।
- अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
लिंक का प्रकार | URL |
ऑनलाइन आवेदन करें | www.esb.mp.gov.in |
अधिसूचना डाउनलोड करें | www.esb.mp.gov.in |
आधिकारिक वेबसाइट | www.esb.mp.gov.in |
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें | Govt Job Alert |